10. नौसेना एनसीसी यूनिट द्वारा जागरुकता रैली
पोर्ट ब्लेयर। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर देशभर में स्वच्छता अभियान एवं स्वच्छता दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

इसके तहत अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में भी स्वच्छता मुहिम चलाई जा रही है। द्वीपसमूह में सेना और नौसेना एन.सी.सी. इकाईयों के कैडेटों द्वारा मरीना पार्क के निकट समुद्र तट पर तट सफाई मुहिम चलाई गई।

कैडेटांे ने सागर किनारे पड़े कचरों को हटाया। एन.सी.सी. के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज मोदगिल के पर्यवेक्षण में यह कार्यक्रम चलाया गया। मुहिम के दौरान कैडेटों ने द्वीपसमूह के पारितंत्र और समुद्री जीवन पर प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर स्थानीय लोगों को जागरूक किया।

अभियान में लगभग दो सौ कैडेटों ने हिस्सा लिया और बीस किलोग्राम के करीब प्लास्टिक और अपशिष्ट सामग्रियों को एकत्रित किया गया।

Powered by the Tomorrow.io Weather API

Recent Post

02:01